बसिया : पारिवारिक कलह ने ली दो मासूमों की जान, जेठ की लात से गर्भवती के गर्भ में...

बसिया : पारिवारिक कलह ने ली दो मासूमों की जान, जेठ की लात से गर्भवती के गर्भ में ही जुड़वां बच्चों की मौत

बसिया  पारिवारिक कलह ने ली दो मासूमों की जान जेठ की लात से गर्भवती के गर्भ में ही जुड़वां बच्चों की मौत

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क:  झारखंड के गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रा केमता टोली गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां जमीन और निर्माण के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी सात माह की गर्भवती देवरानी के पेट पर जोरदार लात मार दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे दो मासूम जुड़वां बच्चों की मौत हो गई.

 ​क्या है पूरा मामला? 

​पीड़िता के पति बसंत कुमार साहू ने बताया कि घटना बीते सोमवार की है. बसंत अपने घर के सामने अपना टेम्पू खड़ा करने के लिए एक शेड (Shed) का निर्माण कर रहे थे. इसी दौरान उनका बड़ा भाई उदय प्रताप साहू वहां पहुंचा और निर्माण कार्य रोकने को लेकर विवाद करने लगा.

विवाद इतना बढ़ा कि उदय प्रताप ने अपने छोटे भाई बसंत के साथ मारपीट शुरू कर दी. पति को पिटता देख उनकी सात माह की गर्भवती पत्नी सीमा कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची. इसी बीच, आवेश में आकर उदय प्रताप ने सीमा के पेट पर पूरी ताकत से लात मार दी. वार इतना जोरदार था कि सीमा वहीं जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी.

अस्पताल ले जाते ही मिली दुखद खबर 

​आनन-फानन में परिजन सीमा को बसिया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. गुमला में जांच के बाद डॉक्टरों ने जो जानकारी दी, उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी. डॉक्टरों ने बताया कि सीमा के पेट में पल रहे जुड़वां बच्चों की मौत हो चुकी है.

न्याय की गुहार 

​इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ित बसंत कुमार साहू ने बसिया थाना में लिखित आवेदन देकर अपने बड़े भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी भाई पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बेमौसम आंधी-पानी की मार से महुआ और इमली की फसलें प्रभावित, उत्पादन कम

संबंधित सामग्री

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल