न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी छापेमारी कार्रवाई की है. नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम, नगड़ी बाजार, केसरा, देवरी और नारो बांध टोली में छापेमारी कर कुल 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 03 फरवरी 2026 को ठाकुरगांव, बुढ़मू और चानहो थाना अंतर्गत ठाकुरगांव, साहेदा, खलारी और चामा मोड़ में की गई कार्रवाई में 04 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है.
छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
चामा मोड़ और ठाकुरगांव से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने के यंत्र, बोतलों के रैपर और ढक्कन बरामद किए गए हैं.
बरामद सामग्री
* नकली विदेशी शराब – 68.340 लीटर
* अवैध चुलाई शराब – 191 लीटर
* जावा महुआ – 700 किलो
* बीयर – 17.5 लीटर
* विदेशी शराब के रैपर, कार्क, ढक्कन व खाली बोतल – भारी मात्रा में
ये भी पढ़ें- श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन, CM हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि