'दिशा' की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

'दिशा' की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

सांसद को सौंपे गए मांगपत्र का दिखा असर, सोलर लाइट और हाईटेंशन तार के मामले में कार्रवाई के निर्देश

दिशा की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

प्रमोद कुमार न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  शनिवार को लातेहार जिला सभागार में सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में बरवाडीह की कई महत्वपूर्ण जनसमस्याएं प्रमुखता से उठीं. बरवाडीह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दीपक राज द्वारा बैठक से पूर्व सांसद को सौंपे गए मांगपत्र का असर देखने को मिला. जिला सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने सदन के समक्ष बरवाडीह बाजार, बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में करीब 45 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा मस्जिद मोहल्ला में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार को हटाने की मांग को प्रमुखता से रखा.

जनसुरक्षा और जनसुविधा से जुड़े इन मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने संबंधित विभागों को दोनों मामलों को कार्यवाही विवरण (प्रोसिडिंग) में शामिल कर अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि दिशा बैठक से पूर्व व्यावसायिक संघ अध्यक्ष दीपक राज ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर इन समस्याओं के समाधान हेतु पहल करने का आग्रह किया था. बैठक में प्रमुख सुशीला देवी ने अंचल अधिकारी की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए, जिस पर सांसद ने अंचल अधिकारी को जनता के प्रति जवाबदेह एवं संवेदनशील रवैया अपनाने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर फीडर को अलग करने, डिजिटल मीटर से बढ़े बिजली बिल की जांच कराने तथा प्रखंड मुख्यालय में सोलर लाइट लगाने की मांग रखी. बैठक में उठे इन जनहित के मुद्दों से बरवाडीह के लोगों में जल्द समाधान की उम्मीद जगी है.

यह भी पढ़ें: दुर्गा सोरेन-सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने राज्यसभा जाने की जताई इच्छा, चाचा हेमंत को बताया दूरदर्शी नेता

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर