इंटर परीक्षा में बरवाडीह की बेटियों का जलवा कायम, तीनों संकाय में छात्राएं बनीं प्रखंड टॉपर

इंटर परीक्षा में बरवाडीह की बेटियों का जलवा कायम, तीनों संकाय में छात्राएं बनीं प्रखंड टॉपर

इंटर परीक्षा में बरवाडीह की बेटियों का जलवा कायम तीनों संकाय में छात्राएं बनीं प्रखंड टॉपर 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क: 
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी बरवाडीह प्रखंड की बेटियों का दबदबा कायम रहा. कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकाय में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.

प्रखंड की जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने इंटर परीक्षा में अपने-अपने संकाय में टॉपर रहीं शालू कुमारी, वर्षा कुमारी और सौम्या राज के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लड़कियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है. आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहरा रही हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने मैट्रिक एवं इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न विद्यालयों के टॉप फाइव विद्यार्थियों को आगामी जून माह में आयोजित होने वाले “उत्कृष्ट सेवा एवं सम्मान समारोह” में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. इस अवसर पर छात्राओं के परिजनों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला और सभी ने छात्राओं की सफलता पर गर्व व्यक्त किया.

संबंधित सामग्री

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन

झारखंड

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब