बरवाडीह: उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

By : News11 Bharat
बरवाडीह: उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में चार दिवसीय लोक आस्था व सूर्य उपासना छठ महापर्व मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया. वही इससे पूर्व छठ व्रतियों ने  सोमवार शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को  अर्ध्य  देकर सुख समृद्धि कीआशीर्वाद  मांगी . प्रखंड के आदर्श नगर मुख्य छठ घाट मे रेलवे कॉलोनी,बाजार व आसपास के काफी संख्या में  छठ वर्तियो  एवम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. छठ  पूजा समितियों द्वारा छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखते हुए  तैयारी  कर छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इसके अलावा देवरी नदी छठ घाट  में भी  श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की काफी भीड़ रही.

इसके अलावा प्रखंड के पुल नदी छठ घाट समिति के अध्यक्ष रवि सिंह,सचिव रवि गुप्ता, देवरी छठ घाट, खुरा छठ घाट,कोयल नदी किनारे स्थित सभी घाट मेपर्व करने वालो की व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही.  वही छठ महापर्व के अवसर पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह अपने समर्थकों अनिल कुमार सिंह,रविंद्र राम,प्रेम कुमार सिंह,मनोज जायसवाल,दीपू तिवारी,प्रिंस गुप्ता,कुलेश्वर सिंह समेत अन्य समर्थकों के साथ के साथ सर्वप्रथम आदर्श नगर मुख्य छठ घाट पहुंचे जहां पूजा समिति के अध्यक्ष सदस्यों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया इसके साथ ही विधायक ने प्रखंड के सभी छठ घाट का भ्रमण कर व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया.वही बरवाडीह के थाना प्रभारीअनूप कुमार,बीडीओ रेशमा रेखा मिंज पुलिस बल व सम्बंधित दंडाधिकारी के साथ मुख्य छठ घाट समेत सभी छठ घाट का निरीक्षण करते हुई शांति व्यवस्था बनाए रखने मैं सक्रिय रहे. मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, दीपक राज ,नरेश चौरसिया, फिरोज अहमद मुन्ना,हिमांशु गुप्ता, पपन खान,प्रिंस गुप्ता,संजीव श्रीवास्तव, समेत पूजा समिति के सभी सदस्यों शामिल थे.वही रेलवे क्षेत्र में प्रिंस क्लब द्वारा रेलवे क्षेत्र में रेलवे क्षेत्र में साफ सफाई एवं बिजली सजावट की पूर्ण व्यवस्था किया गया था. 

यह भी पढ़ें: घाटशिला से भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने संभाली जादूगोड़ा मंडल में चुनावी प्रचार की कमान

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026