बरवाडीह: शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

बरवाडीह: शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर दी गई जागरूकता की सीख

बरवाडीह शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में सोमवार को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों की आंखों की देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेत्र चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस शिविर में फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एकल आरोग्य ऑन व्हील्स चलंत चिकित्सा वाहन के चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार साहू एवं विपिन बिहारी सिंह की टीम ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच की.

चिकित्सकों ने कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कर उनकी आंखों की पूरी जांच की. इस दौरान बच्चों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई.
विद्यालय के निदेशक डॉ. पवन कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है. इसी कड़ी में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि बच्चों की छोटी-छोटी समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर समाधान किया जा सके. उन्होंने चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य शांतनु डे, शिक्षकगण एवं सहयोगी स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई. शिविर के दौरान जिन विद्यार्थियों की आंखों में समस्या पाई गई, उन्हें आगे उचित उपचार हेतु परामर्श दिया गया.  यह पहल विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है

यह भी पढ़ें: पलामू में 1.5  लाख रुपये की सुपारी! जमीनी विवाद में जसमुद्दीन अंसारी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.