प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. आगामी 19 अप्रैल को होने वाली जेपीएससी परीक्षा के मद्देनज़र जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरवाडीह प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सभी लॉज एवं होटलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है.इस दौरान बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, एसडीपीओ भरत राम, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह एवं थाना प्रभारी अनुराग कुमार संयुक्त रूप से विभिन्न लॉज व होटलों में पहुंचकर ठहरने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी, पहचान पत्र एवं रजिस्टर की जांच की.अधिकारियों ने सभी होटल व लॉज संचालकों को निर्देश दिया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं दिया जाए. प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.
यह भी पढ़ें: बुंडू के फ्लाईओवर में चलते ट्रेलर में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक और सह चालक