वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: बरही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने आज दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के पूरा होने से सिंचाई सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
1. बेला अकुरवा में चेकडैम निर्माण
ग्राम बेला अकुरवा (बेला) में लेधिया नदी पर चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक द्वारा किया गया. स्थानीय किसानों ने लंबे समय से इस मांग को उठाया था. चेकडैम बनने से भू-जल स्तर में सुधार होगा और रबी व खरीफ दोनों फसलों के लिए सिंचाई सुविधा मजबूत होगी.
2. ताजपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास
ताजपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी गई. भवन बनने के बाद ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं अपने गांव के नजदीक ही मिल सकेंगी, जिससे उन्हें दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा, "जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है."
उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोनों परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जाता रहेगा.
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: पांकी विधानसभा के विकास और संगठन की मजबूती पर मंथन, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह का भव्य स्वागत