न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में बिनोद कुमार सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बिनोद कुमार सिंह की क्रिमिनल रिवीजन याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी.
PMLA कोर्ट के आदेश को विनोद कुमार सिंह ने कोर्ट में चुनौती दी थी. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने फैसला सुनाया. 7 अक्टूबर को दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में NIA की दस्तक! हुरहुरु इलाके में दो भाइयों के घर पड़ी RAID