बड़गाईं जमीन घोटाला: डिस्चार्ज पेटिशन खारिज होने के बाद HC पहुंचे CM हेमंत सोरेन...

जमीन घोटाला

बड़गाईं जमीन घोटाला: डिस्चार्ज पेटिशन खारिज होने के बाद HC पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल

बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया है.

बड़गाईं जमीन घोटाला डिस्चार्ज पेटिशन खारिज होने के बाद hc पहुंचे cm हेमंत सोरेन क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया है. PMLA की विशेष अदालत से डिस्चार्ज पेटिशन खारिज होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल की है. हेमंत सोरेन ने PMLA कोर्ट के उस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी डिस्चार्ज पेटिशन खारिज कर दी गई थी. मामला ECIR/06/2023 से जुड़ा है.

विवादित जमीन पर मालिकाना हक नहीं होने की दलील
हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में हेमंत सोरेन की ओर से दलील दी गई है कि विवादित 8.86 एकड़ जमीन पर उनका कोई सीधा मालिकाना हक नहीं है. साथ ही यह दावा किया गया है कि ED के पास उनके खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त प्राथमिक साक्ष्य मौजूद नहीं हैं. याचिका के जरिए PMLA विशेष अदालत के आदेश की समीक्षा कर उसे निरस्त करने की मांग की गई है. मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की एकलपीठ में होगी. 

यह भी पढ़ें- PM के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे, BCCL की परियोजनाओं और झरिया पुनर्वास की करेंगे समीक्षा

 

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.