बार एसोसिएशन चुनाव

बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. बार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है.

By : Dipali Kumari
बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर आज शुक्रवार सुबह से ही चाईबासा बार परिसर में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला. अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए अधिवक्ताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान शुरू किया. चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जोरदार सक्रियता दिख रही है. सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. बार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है.

झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के सदस्य एवं अधिवक्ता अनिल महतो ने कहा बताया मतगणना आज दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होगी. इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी. चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्सुकता है. 
अधिवक्ता सुवकुमार दरिपा ने कहा बार में सरकारी बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है. इसका रख-रखाव अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ठीक से करें. इसके अलावे कई तरह की समस्या है जिसे गंभीरता से लें, हम उन्हें ही चुनेंगे. चुनाव समिति के अनुसार देर शाम तक नए कार्यकारिणी के गठन की तस्वीर साफ हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों रात के 11 बजे हुआ मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, बेटे ने बताई वजह 

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026