गढ़वा में प्रतिबंधित डीजे बजाने पर बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल होंगे सील - एसडीएम गढ़वा

गढ़वा में प्रतिबंधित डीजे बजाने पर बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल होंगे सील - एसडीएम गढ़वा

गढ़वा में प्रतिबंधित डीजे बजाने पर बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल होंगे सील - एसडीएम गढ़वा

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा सदर एसडीम संजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि गढ़वा के बारात घरों और बैंक्वेट हॉल आदि परिसरों में देर रात तक अत्यधिक तीव्र ध्वनि वाले डीजे बजाए जा रहे हैं, जिससे न केवल आसपास के नागरिकों की नींद भंग हो रही है, साथ ही लोक-शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने सभी बैंक्वेट हॉल और बारात घर संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके परिसर में प्रतिबंधित तीव्रता/ प्रकृति वाला डीजे बजता हुआ पाया गया, तो जनहित में उनके पूरे परिसर को सील करना पड़ेगा और वे इसमें किसी भी प्रकार की रियायत नहीं देंगे.एसडीएम ने यह भी निर्देशित किया है कि सभी विवाह/आयोजन स्थल अपने परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़े अक्षरों में यह चेतावनी लिखेंगे कि “यहां डीजे बजाना प्रतिबंधित है. निरीक्षण के दौरान यदि किसी आयोजन स्थल पर इन निर्देशों का उल्लंघन पाया गया, तो न केवल परिसर को अगले आदेश तक सील कर दिया जाएगा, बल्कि संबंधित मालिकों पर विधि-सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी.

उन्होंने बताया कि उन्हें रात में एक दो बजे तक हैवी वाइब्रेशन वाले डीजे और आतिशबाजी की आवाज की सूचनाएं मिलती हैं, नियमानुसार ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध संबंधित थानों को कार्रवाई करनी है किंतु उन्होंने अपने अंचल अधिकारियों और नगर निकायों को भी निर्देश दिया है कि वे ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की मदद से आवश्यक कार्रवाई करेंगे और ऐसे उल्लंघन कर्ता लोगों को चिन्हित कर प्रतिवेदित करेंगे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में गिट्टी लोड हाईवा के पलटने से दो युवकों की मौत के बाद रंका एसडीएम रूद्र प्रताप एक्शन में

संबंधित सामग्री

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त ने केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर NDRF की एक्सपर्ट टीम के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण, अद्यतन आँकड़ों की तत्काल उपलब्धता तथा लोगों के सुरक्षित विस्थापन पर दिया गया जोर

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

झारखंड

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा 

झारखंड

विनय चौबे के परिवार के सदस्यों ने बीते आठ साल में 10 विदेश यात्राएं की, साली ने उठाया करोड़ों का खर्चा