बेंगाबाद की बेटी अफसाना परवीन ने रचा इतिहास, रांची में हुई सम्मानित

बेंगाबाद की बेटी अफसाना परवीन ने रचा इतिहास, रांची में हुई सम्मानित

बेंगाबाद की बेटी अफसाना परवीन ने रचा इतिहास रांची में हुई सम्मानित

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत घुटिया गांव की रहने वाली अफसाना परवीन ने अपनी लगन और प्रतिभा से पूरे जिले का मान बढ़ाया है. रांची यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित 'बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड' तथा 'बेस्ट लाइब्रेरी यूजर (एस. आर. रंगनाथन) अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है. 

वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं अफसाना, मो. मुर्तजा की पुत्री हैं. किताबों से उनका गहरा जुड़ाव और निरंतर परिश्रम ही उन्हें इस मुकाम तक लाया. एस. आर. रंगनाथन अवॉर्ड पुस्तकालय के सबसे सक्रिय और अनुशासित उपयोगकर्ता को दिया जाता है, जो ज्ञान के प्रति अफसाना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उनकी इस दोहरी उपलब्धि से घुटिया गांव, बेंगाबाद प्रखंड और पूरे गिरिडीह जिले में हर्ष की लहर है. परिवारजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया. 

अफसाना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संस्कारों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और खुद की निरंतर मेहनत को दिया. उनकी यह कामयाबी ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए प्रेरणा है कि संसाधन कम होने पर भी संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में DC के निर्देश पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध देसी शराब जप्त

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

झारखंड

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक