मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह अंतर्गत बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार थाना क्षेत्र के बंदगारी गांव में बलात्कार के आरोपी के घर पर इश्तहार चिपकाया है थाना कांड संख्या 163/25 धारा 64(1) के अभियुक्त छोटु कुमार राणा उर्फ दुलालचंद के घर बंदगारी व चौक चौराहा पर इश्तहार चिपकाया है थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियुक्त काफी दिन से फरार चल रहे थे.
माननीय न्यायालय के आदेशानुसार यह अभियुक्त को आत्मसमर्पण करना है अभी तक नहीं किया है अभी तक फरार है आज ढोल नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर और चौक चौराहा पर इश्तहार चिपकाया है यदि इस आदेश के बाद भी अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इनके घर पर कुर्की जप्ती की जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से एसआई विजय कुमार मंडल, पुलिस जवान सहित अभियुक्त के परिजन लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: पलामू: छापामारी में चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार, पड़वा थाना पुलिस की कार्रवाई