अंकित झा/न्यूज11 भारत
बलियापुर/डेस्क: भागारामपुर में मंगलवार को मजदूर नेता स्वर्गीय राजू महतो की 21वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिंदरी के लोकप्रिय भाकपा माले विधायक चंद्रदेव महतो ने स्वर्गीय राजू महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.
दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र आकाश महतो और विकास महतो शामिल थे. इसके अलावा, जीतलाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, रफीक अंसारी, गुलशन सिंह, सीमा देवी, आमोद बावरी, हारु बाउरी,रंजीत महतो ,महावीर बावरी, रोहित महतो,परेश महतो, नरेश महतो, अरूण महतो, प्राण राय, विजय कुमार महतो, निताई मांझी, राजेश कुमार महतो, दीपक महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो और शत्रुघ्न महतो सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण किया.
वक्ताओं ने किया उनके संघर्षों को याद
पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय राजू महतो के महत्वपूर्ण योगदानों को याद किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महतो ने मजदूरों, किसानों और छात्रों के हित के लिए उत्कृष्ट कार्य किए. उन्होंने हमेशा इन वर्गों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और लड़ाइयाँ लड़ीं. उनके इस संघर्षशील जीवन और समर्पण को आज भी प्रेरणा के तौर पर याद किया जाता है.
समारोह का सफल संचालन स्वर्गीय राजू महतो के भाई विजय कुमार महतो ने किया.
यह भी पढ़ें: बुढ़मू में पंचायत भवन का ताला तोड़कर रातो-रात सारे उपकरण उठा ले गये चोर