न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व पार्षद वेदप्रकाश सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपी धीरज कुमार मिश्रा को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. मामला 7 जुलाई 2024 का है. वेदप्रकाश शाम करीब 7 बजे धुर्वा बस स्टैंड स्थित एक चाय दुकान पर बैठे थे. तभी अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. गंभीर हालत में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 26 दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी. घटना की जांच के लिए एसएसपी रांची ने एसआईटी गठित की थी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
ये भी पढ़ें- आज निकालने वाली थी बारात.. शादी से पहले युवक ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस