न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमीन विवाद को लेकर दादा की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी पोता सुनील महतो को कोर्ट से राहत नहीं मिली हैं. अपर न्याययुक्त संजीव झा की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. आरोपी ने 6 अप्रैल को कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उसे खारिज कर दिया. यह मामला 9 जनवरी 2025 का है, जो अनगड़ा थाना क्षेत्र के हसल गांव का बताया जा रहा हैं. जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील महतो अपनी पुस्तैनी जमीन को बेचना चाहता था, जबकि उसके दादा सुखवा महतो इसका विरोध कर रहे थे. दादा के विरोध से नाराज होकर उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक की बहू ने अनगड़ा थाना में कांड संख्या 6/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया था.
यह भी पढ़े: अब बदले वक्त में होगा इंसाफ, रांची सिविल कोर्ट के समय में बदलाव, 13 अप्रैल से नई टाइमिंग लागू