बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

बहरागोड़ा प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा जातिसूचक गालियां दीं पांच आरोपी गिरफ्तार

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.जिसमें गाँव स्थित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा के साथ मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.मिली जानकारी के अनुसार, सियालबिंदा उच्च विद्यालय परिसर में आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के प्रधानाध्यापक को स्कूल के नीम के पेड़ में बांध दिया. उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया.

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था.जिसपर पुलिस ने  त्वरित कार्रवाई  करते हुए  मामले का जाँच  किया गया. जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई. पुलिस ने बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 05/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया  तथा अभियुक्त मानिक बैरा (36 वर्ष), संजय बेरा (32 वर्ष), नन्दलाल बेरा (23 वर्ष) विनोद बेरा (30 वर्ष)तथा नारायण बेरा (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया.सभी आरोपी ग्राम सियालबिंदा के ही निवासी हैं. पुलिस ने बताया कि उचित सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी अभियुक्तों को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास