बहरागोड़ा: अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में जा घुसी स्वर्ण व्यवसायी की कार, बाल-बाल बचा व्यवसायी

बहरागोड़ा: अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में जा घुसी स्वर्ण व्यवसायी की कार, बाल-बाल बचा व्यवसायी

बहरागोड़ा अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में जा घुसी स्वर्ण व्यवसायी की कार बाल-बाल बचा व्यवसायी

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के छोटा सीरसी गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में सालझाटिया गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा बाल-बाल बच गए. सबसे राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद करीब 8 से 9 लाख रुपये मूल्य का सोना पूरी तरह सुरक्षित है. मिली.जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा अपनी कार से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर गए थे. वहां से अपनी दुकान के लिए सोने की खरीदारी कर वे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छोटा सीरसी गांव के पास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है (क्षतिग्रस्त हो गई है). हालांकि, किस्मत के सहारे व्यवसायी को गंभीर चोटें नहीं आईं.

उधर घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला गया. व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वे मिदनापुर से व्यापारिक कार्य निपटा कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ.वहीं पुलिस हर एक पहलू  को आधार बनाकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: बेलगड़िया में लाभुकों के बीच 9 ई रिक्शा का वितरण, उपायुक्त के निर्देश पर सहयोग समिति का निर्माण कराकर दी गई चाबी

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम