बहरागोड़ा दिशुवा जाहेरगाड़ में बाहा बोंगा पर्व कल, तैयारियां पूरी

बहरागोड़ा दिशुवा जाहेरगाड़ में बाहा बोंगा पर्व कल, तैयारियां पूरी

बहरागोड़ा दिशुवा जाहेरगाड़ में बाहा बोंगा पर्व कल तैयारियां पूरी

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:बहरागोड़ा दिशुवा जाहेरगाड़, बहरागोड़ा में आदिवासी समाज का प्रकृति पर्व ‘बाहा बोंगा’ रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. पर्व को लेकर आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं. हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है और पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखा जा रहा है.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पूजा-अर्चना से होगी, जबकि संध्या समय पारंपरिक ‘बाहा नृत्य’ का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ, स्थानीय विधायक समीर महंती, प्रबुद्ध नागरिक, ग्राम प्रधान माझी बाबा तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे.

बाहा बोंगा पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है. मान्यता है कि पूजा-अर्चना के उपरांत ही समाज में शुभ कार्यों की शुरुआत की जाती है.
इस आयोजन को सफल बनाने में गुरुचरण मंडी, दुर्गा प्रसाद हांसदा, कुंवर लाल मंडी, शीतल हेंब्रम, सोमाय हांसदा सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है.

यह भी पढ़ें: होली और ईद को लेकर भरनो थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को