न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया X पर पोस्टकर राज्य के उत्पाद मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्पाद मंत्री होली के मौके पर प्रीमियम ब्रांड की शराब की कथित वसूली की तैयारी कर रहे हैं. उनके अनुसार, मंत्री द्वारा सभी जिलों के उत्पाद अधीक्षकों के माध्यम से 10 पेटी ब्लैक लेबल स्कॉच और 10 पेटी 100 Pipers शराब की मांग की गई हैं.
बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में कहा कि जो शराब दुकानदार उक्त मांग पूरी नहीं करेंगे, उन्हें परमिट रोकने की धमकी दी जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में एक स्क्रीनशॉट उनके संज्ञान में आया है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उत्पाद मंत्री अकेले 500 पेटी शराब का उपयोग करेंगे या इसमें सरकार के अन्य लोग भी शामिल हैं. बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अधिकारियों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए पूरे मामले की जांच और जवाबदेही की मांग की.
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि इस तरह की कथित धांधली से शराब व्यवसाय से जुड़े लाइसेंसधारी व्यापारी खुद को असुरक्षित और परेशान महसूस कर रहे हैं. उन्होंने उत्पाद विभाग से आगे आकर स्थिति स्पष्ट करने और आरोप निराधार होने पर सार्वजनिक खंडन करने की मांग की. अपने पोस्ट में उन्होंने सभी शराब दुकानदारों से किसी भी प्रकार के अवैध दबाव में न आने की अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं. साथ ही उन्होंने @jharkhandpolice को टैग करते हुए उत्पाद मंत्री और विभागीय अधिकारियों पर नजर रखने की मांग भी की.
यह भी पढ़े: सीएम आवास पहुंची मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता