न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: BJP के जिला सम्मेलन में अपने भाषण में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 'जी राम जी' (G RAM G) योजना को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किए. इस योजना का पूरा नाम 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' है, जिसे मनरेगा (MGNREGA) के स्थान पर लाया गया है.
मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी योजना के नाम और इसके स्वरूप को लेकर जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को "राम" नाम से चिढ़ है, इसलिए वह इस कल्याणकारी योजना का विरोध कर रही है. उनके अनुसार, कांग्रेस को डर है कि भ्रष्टाचार और "लूट-खसोट" के रास्ते बंद हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें- सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस