न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, दर्जनों लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसफोर के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर रांची स्थित आवास पर आकर यह अवॉर्ड नेता प्रतिपक्ष को प्रदान किया गया.
इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बांसफोर ने बताया कि 15 मार्च, 2026 को जीएसकेआर भवन बैरागीपट्टेदा तिरुपति आंध्रप्रदेश में बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित 18वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी को राष्ट्रीय अम्बेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
यह अवॉर्ड दलित, गरीब, वंचित समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले विशिष्ट जनों को प्रदान किया जाता है. उसी अवॉर्ड को मेरे द्वारा उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मान सौंपा गया. इधर बाबूलाल मरांडी ने इस सम्मान को गरीबों, दलितों और वंचितों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन तमाम वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा कार्य में ही समर्पित रहा है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज पावर मीटिंग : CM सम्राट चौधरी की शाह से मुलाकात संभव, कैबिनेट विस्तार पर लगेगी मुहर