न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी. बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में कहा कि पिछले तीन-चार दशकों से नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और उन्होंने राज्य को जंगलराज से बाहर निकालकर सुशासन की स्थापना में अहम योगदान दिया है.
बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक स्थिरता, विकास और व्यवस्था की नई दिशा प्राप्त की. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में नीतीश कुमार ने हमेशा सुचिता, सम्मान और नैतिकता के मूल्यों को स्थापित किया है.
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा और राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उनके अनुभव और नेतृत्व से संसद का उच्च सदन गौरवान्वित होगा. उन्होंने नीतीश कुमार के उज्ज्वल भविष्य और देश के विकास में उनके योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी.
ये भी पढ़ें- चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए बधाई दी, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट