ED कार्यालय पर रांची पुलिस की कार्रवाई को बाबूलाल ने भ्रष्टाचार की जांच को प्रभा...

ED कार्यालय पर रांची पुलिस की कार्रवाई को बाबूलाल ने भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित करने की बताया 'साजिश'

X पोस्ट में एसएसपी, डीसी, डीजीपी, मिथिलेश ठाकुर और हेमंत सोरेन की भूमिका की सीबीआई जांच की मांग की

ed कार्यालय पर रांची पुलिस की कार्रवाई को बाबूलाल ने भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित करने की बताया साजिश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ईडी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के सम्बंध में एक पोस्ट करते हुए रांची पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने X पर एक पोस्ट कर लिखा-

ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पर हाल के दिनों में रांची पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के पीछे की साजिश अब सामने आ चुकी है. ईडी अधिकारियों द्वारा कार्यालय में बुलाकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाने वाले संतोष कुमार ने स्वयं स्वीकार किया है कि 12 जनवरी को वह बिना किसी समन के ईडी कार्यालय पहुँचा था. उस दिन न तो ईडी ने उसे तलब किया था और न ही किसी पूछताछ का कोई कार्यक्रम निर्धारित था.

पूर्व में ईडी की पूछताछ के दौरान संतोष कुमार ने तत्कालीन मंत्री सहित कई अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के नाम लिए थे. संतोष कुमार पहले यह स्वीकार कर चुका है कि पेयजल विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन, इंजीनियर्स, तत्कालीन मंत्री और उनके भाई द्वारा हर योजना में 10 प्रतिशत कमीशन की वसूली की जाती थी. तब लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे. अब वह अपने पुराने बयानों से पलटते हुए ईडी पर ही आरोप लगाने लगा है.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद रांची पुलिस द्वारा संतोष कुमार को सुरक्षा उपलब्ध कराना भी संदेह के घेरे में है. जिस व्यक्ति को कुछ समय पहले घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, उसी के घर पर अब पांच सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है.

क्या वास्तव में संतोष कुमार की सुरक्षा को कोई खतरा है, या फिर पुलिस सुरक्षा के नाम पर घर में नजरबंद कर उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है? यह सुरक्षा किसके आदेश पर और किन परिस्थितियों में दी गई है? सूचना तो यह भी मिल रही है कि जब रांची पुलिस ईडी आफिस घेरने गई थी तो पूरी योजना की देखरेख के लिये इस घोटाले का एक प्रमुख पात्र डीजीपी कार्यालय में बैठकर मॉनीटरिंग करवा रहा था. 

यह पूरा मामला अब अत्यंत संदिग्ध हो चुका है. भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित करने का प्रयास साफ नजर आ रहा है. इस प्रकरण में @ranchipolice  के एसएसपी, डीसी, डीजीपी, तत्कालीन मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM की भूमिका की जांच सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए.

height=493

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग को यौन शोषण कर गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार