जिले के दो विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 121 विद्यार्थियों ...

आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर

जिले के दो विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 121 विद्यार्थियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आयुष विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के नीमडीह एवं गम्हरिया प्रखंड स्थित विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

जिले के दो विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित 121 विद्यार्थियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
आयुष विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के नीमडीह एवं गम्हरिया प्रखंड स्थित विद्यालयों में आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार औषधियों का वितरण किया गया.

नीमडीह प्रखंड के मॉडल स्कूल, नीमडीह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा किया गया. शिविर में कुल 56 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया. शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक मंजू मंडल एवं विवेकानंद मंडल द्वारा योग जागरूकता सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को नियमित योग के महत्व एवं उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई. शिविर के सफल संचालन में पंकज महतो, मंजू मंडल एवं विवेकानंद मंडल का सहयोग रहा.

इसी क्रम में बालिका मध्य विद्यालय, गम्हरिया में भी आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ. गौरी माझी द्वारा कुल 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुरूप दवाइयों का वितरण किया गया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक धीरज गिरी एवं पूर्णिमा गिरी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग अपनाने के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.