टोरी रेलवे फाटक पर 'अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवसl पर चला जागरूकता अभियान

टोरी रेलवे फाटक पर 'अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवसl पर चला जागरूकता अभियान

टोरी रेलवे फाटक पर अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवसl पर चला जागरूकता अभियान

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस के अवसर पर टोरी रेलवे फाटक पर टोरी रेल प्रबंधन द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को रेलवे फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित तरीके से रेल फाटक पार करने की जानकारी दी. अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है. साथ ही, रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और सिग्नल का पालन करने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए.

इस दौरान पंपलेट वितरण कर लोगों को सुरक्षा संबंधी संदेश भी दिए गए. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान समय-समय पर चलते रहने चाहिए. रेल प्रबंधन ने भी भविष्य में ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें: सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

संबंधित सामग्री

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

झारखंड

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

झारखंड

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

झारखंड

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

देश-विदेश

मप्र में राज्यसभा की तीनों सीटें BJP की झोली में! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप