लातेहार DC के साप्ताहिक जनता दरबार में सेमरी गांव तक बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य...

लातेहार DC के साप्ताहिक जनता दरबार में सेमरी गांव तक बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य, पुनः शुरू करने की उठी मांग

लातेहार dc के साप्ताहिक जनता दरबार में सेमरी गांव तक बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू करने की उठी मांग

न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क:
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया.इस जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष आवेदन के साथ रखा.इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा.केंद्रीय विद्यालय, लातेहार से सेमरी तक पथ निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया.प्राप्त आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय, लातेहार से सेमरी तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं दयनीय हो चुकी है, जिससे आमजनों, स्कूली बच्चों एवं मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. 

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में नया प्लांट लगाने सहित रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित एक जून से करेंगे धरना प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

झारखंड

नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर