लोहरदगा एसपी के निर्देश पर क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण व कांडों के निष्पादन पर दिया गया जोर

लोहरदगा एसपी के निर्देश पर क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण व कांडों के निष्पादन पर दिया गया जोर

थाना क्षेत्रों की गतिविधियों की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

लोहरदगा एसपी के निर्देश पर क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण व कांडों के निष्पादन पर दिया गया जोर

न्यूज11  भारत

किस्को/लोहरदगा: जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से किस्को स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग आयोजित की गई. यह बैठक लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक संदीप रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, कूड़ु थाना प्रभारी मनोज कुमार, कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी एवं बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौजूद रहे. बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा की गई तथा क्राइम कंट्रोल, कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी अभियानों की स्थिति एवं आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

डीएसपी संदीप रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.आम-जनमानस के बीच विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता अनिवार्य है. बैठक के दौरान अपराध, आपराधिक गिरोह, गुंडा तत्व, फरार अभियुक्तों एवं लाल वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.  डीएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि इन पंजियों का नियमित संधारण सुनिश्चित करें और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनसहयोग और सूचना तंत्र की मजबूती बेहद जरूरी है. थानों को निर्देश दिया गया कि स्थानीय स्तर पर इंटेलिजेंस नेटवर्क को सशक्त बनाया जाए और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ाने और जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: तिलैया बस्ती से साइबर ठग गिरफ्तार, कॉल गर्ल सर्विस के नाम पर करता था ऑनलाइन ठगी

संबंधित सामग्री

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

देश-विदेश

सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

कल मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मुलाकात करने मेदांता अस्पताल पहुंचे.

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

झारखंड

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान किया गया है.

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण