विकास कुमार/न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पश्चिमी बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत और पश्चिमी बंगाल में भाजपा के जीत के लिए तैयारी कर रही है. इसी कड़ी में पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लंकारकोट गांव निवासी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अशोक सिंह को भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी बंगाल का विधान सभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है. अशोक सिंह के इसके पूर्व त्रिपुरा राज्य के चुनाव प्रभारी रह चुके है, मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि इनके लंबे राजनितिक अनुभव का लाभ बंगाल के भाजपा किसान मोर्चा के लोगों को मिलेगा. अशोक सिंह को सह प्रभारी बनाएं जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा,रामप्रवेश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, प्रेमतोश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,संतोष कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, रामेश्वर राम, उदय विश्वकर्मा, अशोक सिंह, कामेश्वर मेहता, समेत कई लोगों ने बधाई दी है.