पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

न्यूज11  भारत 

रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची का न्यूनतम पारा जो 6° के नीचे तक आ गया था, एक बार फिर 10° के ऊपर आ जाने के कारण ठंड में थोड़ी गिरावट आयी है. मौसम विभाग के अनुसार ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण हुआ है. सिर्फ झारखंड ही नहीं राज्य के दूसरे जिलों में भी पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने का असर दिख रहा है. लभगभ सभी जिलों में तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. फिर भी यह ठंड का मौसम है, और ठंड का प्रकोप लगातार जारी है, इसलिए सभी, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। 

रांची मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और पहड़ों पर बर्फबारी कम होने के कारण भी ठंडी हवाएं नहीं चल रही है, जिस कारण झारखंड ही नहीं दूसरे राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी 4-5 डिग्री तक हुई है यही कारण है कि दूसरे राज्यों ही नहीं, झारखंड में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली हुई है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तापमान में गिरावट नहीं आयेगी. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आने वाले सप्ताह में रांची का पारा 8° पर फिर आ सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 23° से 24°  के आसपास रहेगा. कुल मिलाकर मौसम में जो थोड़ा जो परिवर्तन हुआ है उसमें असावधान नहीं होकर पूरी सावधानी बरतनी है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.