मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप ...

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन एयर कंडीशनर छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क:
​मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अरुणा शंकर ने आज 10 फरवरी को बैरिया क्षेत्र के वार्ड संख्या 03, 07 और 09 में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया. बैरिया चौक, टीवी टावर रोड, बाजार समिति और सत्संग मंदिर जैसे प्रमुख इलाकों के दौरे के दौरान उन्हें स्थानीय जनता का अपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ. मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि पिछले वर्षों में विकास की जो नींव रखी गई है, उसे अब नई ऊंचाइयों पर ले जाने का समय आ गया है. उन्होंने मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर निगम बनाने के साथ-साथ शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया.

​जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करने का आह्वान किया. श्रीमती शंकर ने मतदाताओं से चुनावी चिह्न ‘एयर कंडीशनर’ (AC) पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की भावुक अपील की. इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 03 के प्रत्याशी श्री विशुन उराव ने उनका भव्य स्वागत किया, जबकि वार्ड 30 के प्रत्याशी श्री मोनू कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे. बैरिया की जनता के बीच प्रत्याशी को लेकर भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने विकास की निरंतरता के लिए अपना समर्थन दोहराया.

यह भी पढ़ें: बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

संबंधित सामग्री

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बिहार

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला

एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, डीएमसीएच में कराया गया मेडिकल

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई