परीक्षा धांधली के आरोपी ने फिल्म में लगाए पैसे, अपने काम जैसा नाम भी रखा 'सेटर्स...

फिल्म 'सेटर्स'

परीक्षा धांधली के आरोपी ने फिल्म में लगाए पैसे, अपने काम जैसा नाम भी रखा 'सेटर्स', रांची पुलिस के शिकंजे में अरुण शर्मा

JPSC घोटाले में गिरफ्तार अरुण शर्मा ने परीक्षा धांधली से जुड़े एक फिल्म में भी पैसा लगाया था.

परीक्षा धांधली के आरोपी ने फिल्म में लगाए पैसे अपने काम जैसा नाम भी रखा सेटर्स रांची पुलिस के शिकंजे में अरुण शर्मा

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
JPSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के मामले में शामिल कंपनी बिंसिस के निदेशक अरुण शर्मा को रांची पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अरुण कुमार ने करोड़ों रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की है. सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि अरुण कुमार ने एक फिल्म में भी पैसा लगाया था. और इतेफाक कहिए या कुछ और इस फिल्म का नाम 'सेटर्स' रखा गया था. इस फिल्म की पूरी कहानी पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग कर अभ्यर्थियों को पास कराने पर ही आधारित है.

परीक्षा धांधली से जुड़े रैकेट पर आधारित फिल्म 

फिल्म 'सेटर्स' बनारस, जयपुर, मुंबई और दिल्ली में एकेडमिक स्कैम से फ़ायदा उठाने वाले एक रैकेट के बारे में है. यह रैकेट बैंकिंग, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे एंट्रेंस एग्ज़ाम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धोखाधड़ी करने में माहिर है. वे अपने बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल करके पेपर लीक करते हैं, साथ ही प्रॉक्सी कैंडिडेट ( कमज़ोर छात्रों की जगह होनहार छात्रों को परीक्षा में बिठाने का इंतज़ाम) और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके नकल भी करवाते हैं. यह टीम उन छात्रों से करोड़ों का मुनाफ़ा कमाती है जो पैसे देकर पेपर खरीदते हैं या फिर सेटिंग करवाते हैं.

झारखंड और 'सेटर्स' फिल्म का कनेक्शन 

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो जाना या पैसे लेकर सीट बेच देना या फिर किसी परीक्षा में धांधली की ख़बरें आना कोई नई बात नहीं है. और अब जब 14वीं JPSC पर सवाल उठे हैं, तो इस फिल्म की कहानी काफी हद तक झारखंड के वर्तमान परिदृश से मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं. यह फिल्म तब और भी अधिक चर्चा में आ गयी जब JPSC घोटाले में गिरफ्तार अरुण शर्मा का नाम इस फिल्म से जुड़े होने की जानकारी सामने आई.

फिल्म 'सेटर्स' को 3 मई 2019 में रिलीज किया गया था. अश्विनी चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और सोनाली सहगल प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील, सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग; कई जगह रूट डायवर्ट

संबंधित सामग्री

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा