प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: भरनो प्रखंड के जतरगड़ी,नदीटोली होते हुए सुपा गांव में बीते देर शाम को 18 जंगली हाथियों ने प्रवेश किया हैं. हाथियों के प्रवेश से ग्रामीण काफी भयभीत है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड शाम होते ही सूपा गांव के समीप पहुंच चुका है. हाथी को क्षेत्र से खदेडने के लिए मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची हुई है. वही वन विभाग के प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील किया है किसी भी परिस्थिति में जंगली हाथी के समीप ना जाए एवं उसके साथ छेड़छाड़ ना करें. हाथी उग्र होने पर जान माल की क्षति हो सकती है. ये 18 हाथियों का झुंड लोहरदगा जिले से गुमला जिले के भरनो प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश किए हैं. धान कटनी का समय होने के कारण क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं. अभी हाथियों का झुंड मोरगांव मैदान के पीछे एक पतरा में अपना डेरा जमाए हुए हैं,जहां हाथियों के देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है.
यह भी पढ़े: गढ़वा: श्री बंशीधर मंदिर पहुंची झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह