प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्कः- भरनो प्रखंड के जतरगड़ी,नदीटोली होते हुए सुपा गांव में शाम को 18 जंगली हाथियों ने प्रवेश किया है, हाथियों के प्रवेश से ग्रामीण काफी भयभीत हैं,ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड शाम होते ही सूपा गांव के समीप पहुंच चुका है.हाथी को क्षेत्र से खदेडने के लिए मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची हुई है.वही वन विभाग के प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील किया है किसी भी परिस्थिति में जंगली हाथी के समीप ना जाए एवं उसके साथ छेड़छाड़ ना करें,हाथी उग्र होने पर जान माल की क्षति हो सकती है.ये 18 हाथियों का झुंड लोहरदगा जिले से गुमला जिले के भरनो प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश किए हैं.धान कटनी का समय होने के कारण क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं.
ये भी पढ़ेंः- गंगा के वेग की रफ्तार.. क्या बंगाल के हुगली में रहेगी बरकरार! बिहार के बाद बंगाल जीतना कितना कठिन?