स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाले की आशंका, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल

स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाले की आशंका, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार: नवीन जायसवाल

स्वास्थ्य विभाग में व्यापक गड़बड़ी को लेकर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को जांच के लिए लिखा पत्र, नवीन जायसवाल ने कहा कि दूध की रखवाली बिल्ली करेगी ?

स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाले की आशंका स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए राज्य सरकार नवीन जायसवाल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हटिया विधायक एवं विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं और कथित घोटालों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार गड़बड़ियां उजागर हो रही हैं. मुख्य सचिव द्वारा स्वास्थ्य सचिव को लिखे गए पत्र में व्यापक अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि मामला अत्यंत गंभीर है.

नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने चहेतों को ऊँचे दर पर टेंडर दिलाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि पत्र में सामने आए तथ्यों के अनुसार, जिन उत्पादों की वास्तविक कीमत एक रुपये है, उन्हें तीन से पाँच गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि टेंडर प्रक्रिया में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर कई कंपनियों का पंजीकरण कराकर लाभ पहुँचाने का मामला सामने आया है, जो पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

नवीन जयसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लगातार घोटालों का खुलासा हो रहा है. हालांकि मुख्य सचिव द्वारा संज्ञान लिया जाना स्वागत योग्य है, लेकिन जांच की जिम्मेदारी स्वास्थ्य सचिव को ही सौंपे जाने पर संदेह उत्पन्न होता है. उन्होंने इसे “दूध की रखवाली बिल्ली को सौंपने” जैसा बताया और आशंका जताई कि जेम पोर्टल के माध्यम से हुई ऊँची दर की खरीद में लीपापोती की जा सकती है. 

नवीन जायसवाल ने आगे कहा कि झारखंड में ट्रेजरी लूट का मामला भी सामने आया है, जिसमें हर जिले में करोड़ों रुपये की धांधली उजागर हुई है. उन्होंने इसे चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पहले से ही बालू, कोयला, जमीन और लोहा लूट के मामले सामने आते रहे हैं, और अब सरकारी खजाने की लूट का सिलसिला भी जुड़ गया है. मंत्री के प्रभाव में विभाग के भीतर अत्यधिक दरों पर खरीदारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है.

नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री से मांग करती है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके. साथ ही संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की गई. प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड ने रचा इतिहास! सरकारी अस्पतालों में अब AI से होगा इलाज और जांच

 

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल