रांची विश्वविद्यालय में Ph.D. शोध के लिए आवेदन आमंत्रित, देखें पूरी डिटेल्स

रांची विश्वविद्यालय

रांची विश्वविद्यालय में Ph.D. शोध के लिए आवेदन आमंत्रित, देखें पूरी डिटेल्स

रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों में Ph.D. शोध में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

रांची विश्वविद्यालय में phd शोध के लिए आवेदन आमंत्रित देखें पूरी डिटेल्स 

​न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों में Ph.D. शोध में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक चलेगी.

विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं अन्य विषयों में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. पात्रता के तहत स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्यतः न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं. चार वर्षीय स्नातक (Hons./Hons. with Research) के आधार पर Ph.D. में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी.

UGC/CSIR-NET, GATE,  एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयन के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. NET/JRF सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को विज्ञापन में निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी.

आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी तथा आवेदन एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्कैन कॉपी directorresearch@ranchiuniversity.ac.in पर भेजना अनिवार्य है. रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में आवेदन जमा नहीं किया जाएगा.

विषयवार रिक्तियों, पात्रता, आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया एवं निर्धारित तिथियों की विस्तृत जानकारी रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

संबंधित सामग्री

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.