संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां प्रखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग के सहयोग से एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया. अभियान के तहत टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जाल की मदद से आवारा कुत्तों को पकड़ा और उनका टीकाकरण किया.
टीम के सभी सदस्य मास्क, दस्ताने और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस नजर आए. यह अभियान पशुओं में रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया. अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को भी रेबीज से बचाव, पशुओं के प्रति मानवीय व्यवहार और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया.
बताया गया कि चरणबद्ध तरीके से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक आवारा कुत्तों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया.
यह भी पढ़ें: गावां में एक घर में आग लगने से हजारों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू