न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम ने पूरे शहर में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान को और तेज कर दिया हैं. अभियान के तहत नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम आज रातू रोड पहुंची और वहां के अवैध निर्माणों को हटाना शुरू किया. टीम ने दो जेसीबी का इस्तेमाल कर सड़क पर बनाए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया. इस दौरान रोड पर खड़े निर्माण, दुकान के आगे फैले सामान और अन्य अतिक्रमण हटाए गए. इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में आक्रोश देखा गया. कई दुकानदारों ने कार्रवाई के विरोध में अपनी नाराजगी जताई. यह कार्रवाई रातू रोड, पिस्का मोड़ और आईटीआई बस स्टैंड तक की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: 100 ग्राम घी बनी मौत की वजह! सास के साथ हुई लड़ाई और विवाहिता ने खत्म कर ली जिंदगी