हुसैनाबाद में फिर दुःखद हादसा: बिशुनपुर गांव के चौड़ा पुल के पास नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

हुसैनाबाद में फिर दुःखद हादसा: बिशुनपुर गांव के चौड़ा पुल के पास नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

हुसैनाबाद में फिर दुःखद हादसा बिशुनपुर गांव के चौड़ा पुल के पास नहर में डूबा युवक तलाश जारी

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  पलामू: छठ पर्व के बीच हुसैनाबाद क्षेत्र से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की शाम बिशुनपुर गांव के चौड़ा पुल के पास उत्तर कोयल मुख्य नहर में एक 16 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना मिली है.सूचना मिलते ही हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार, देवरी ओपी पुलिस एवं हुसैनाबाद थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबा हुआ युवक हुसैनाबाद क्षेत्र के फातमाचक गांव में अपने ननिहाल आया हुआ था. वह फतमाचक गांव निवासी केशवर चौहान का नाती बताया जा रहा है. घटना के वक्त युवक कुछ अन्य युवकों के साथ नहर पुल से कूदकर स्नान कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाने के दौरान युवक तेज धार में बह गया, जबकि कई लोगों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे खोजा नहीं जा सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब युवक का पता नहर का पानी बंद होने के बाद ही चल पाएगा.

गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी खरना के दिन भी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव में तीन युवकों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई थी. इनमें दो युवक रिश्तेदार के रूप में आए मेहमान थे, जबकि एक स्थानीय निवासी था. लगातार दो दिनों में हुई डूबने की घटनाओं से क्षेत्र में मातम का माहौल है.

यह भी पढ़ें: सिसई: लोक आस्था के महापर्व छठ का सायंकालीन पहला अर्घ्य सम्पन्न

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना