प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन एवं सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सफल

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन एवं सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सफल

भटकी हुई महिला को मिला नया सहारा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल से परिवार से हुआ पुनर्मिलन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन एवं सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सफल

न्यूज11  भारत

जगन्नाथपुर/डेस्क: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में मानवता और संवेदनशीलता का एक और उदाहरण देखने को मिला. जगन्नाथपुर अनुमंडल के नोआमुंडी क्षेत्र में असहाय एवं भटकी हुई अवस्था में मिली एक महिला को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रयासों से न केवल उपचार उपलब्ध कराया गया, बल्कि उसे सुरक्षित रूप से उसके परिवार तक भी पहुंचाया गया.

महिला के संबंध में सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल की गई. महिला की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर में चिकित्सा जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई. इस कार्य में एमओआईसी डॉ. जयंतो कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

उपचार के उपरांत महिला की पहचान एवं पारिवारिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. लगातार समन्वय प्रयासों के बाद उसके परिजनों का पता लगाया गया तथा महिला को सुरक्षित रूप से परिवार को सौंप दिया गया.

इस पूरी प्रक्रिया में पारा लीगल वॉलंटियर प्रमिला पात्रो एवं उमर सादिक व पत्रकार रोहित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई. उनके प्रयासों से एक असहाय महिला को न केवल चिकित्सा सहायता मिली, बल्कि वह अपने परिजनों तक भी पहुंच सकी.

यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक न्याय, संरक्षण और मानवीय सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान,  पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

देश-विदेश

पराली से अब पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान, पेट्रोल का विकल्प बनने का मिलेगा वरदान, 2G इथेनॉल से होगी ऊर्जा टेंशन खत्म

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

राजनीति

अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन