अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन की बैठक में बड़ा फैसला, वोटिंग से होगा मोहर्रम जनरल का चुनाव

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन की बैठक में बड़ा फैसला, वोटिंग से होगा मोहर्रम जनरल का चुनाव

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन की बैठक में बड़ा फैसला वोटिंग से होगा मोहर्रम जनरल का चुनाव

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के सदर मुस्तफा कमाल के नेतृत्व में मोहर्रम के जनरल चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अंजुमन के कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जनरल महताब आलम एवं पिंटू ने संयुक्त रूप से की. बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों के ताजियादार, अखाड़ेदार, सदर, सेक्रेटरी तथा बड़ी संख्या में हुसैनी भाई उपस्थित रहे.

जनरल पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है. वहीं नाम वापसी एवं स्क्रूटनी की प्रक्रिया 3 जून को संपन्न होगी. चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति ही मतदान में भाग ले सकेंगे. मतदान 7 जून, रविवार को पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला में कराया जाएगा. चुनाव संचालन समिति ने स्पष्ट किया कि दोपहर 2:00 बजे के बाद कर्बला का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें: आपसी रंजिश में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक