न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर चौक के पास बुधवार को मारपीट की एक घटना सामने आई, जिसमें निवर्तमान पार्षद आनंदमूर्ति सिंह, उनके भतीजे और एक सहयोगी को गंभीर रूप से चोटें आईं. सूत्रों के अनुसार, तीनों को मारपीट में घायल होने के बाद तत्काल पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्त शिक्षा अधिकारी फरहाना खातून की बहाली का दिया आदेश