न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क: रविवार को कुड़मी विकास मोर्चा की बगोदर इकाई की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कुंजलाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष उमेश महतो ने किया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी कुड़मी अधिकार महारैली, रांची में बगोदर क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए गांव-गांव जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी.
बैठक में झारखंड राज्य निर्माता स्व. विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा विनोद बिहारी महतो चौक, माहुरी में स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.
इसके साथ ही कुड़मी जनजाति समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने तथा कुडमालि भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाने और जनजागृति कार्यक्रम गांव-गांव आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में समाज में व्याप्त नशा सेवन एवं रांडसार, साड़ी-चुमानी जैसी कुप्रथाओं और साड़ी वितरण पर रोक लगाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया.
मौके पर कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता छोटन प्रसाद छात्र ने आह्वान किया कि 2026 की जनगणना में कुडमि-कुडमालि नेगाचारि को प्रमुखता के साथ दर्ज कराया जाए, ताकि समाज की वास्तविक पहचान और संख्या सामने आ सके.
बैठक में कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, केन्द्रीय संरक्षक त्रिभुवन महतो, केन्द्रीय समिति सदस्य नारायण महतो, प्रखंड सचिव चुरामणि महतो, गोविंद महतो, संजय महतो, मिथलेश कुमार महतो, घनश्याम महतो, मुखिया प्रदीप महतो, उपमुखिया जितेंद्र महतो, किशोर महतो, सरिता महतो, डालचंद पटेल, टहल महतो, विलास महतो, कृष्णदेव कुमार, सोबरन महतो, बालेश्वर महतो, विसुन महतो, मुरलीधर महतो, प्रेमचंद प्रसाद, पूरन महतो, राम-लखन महतो, प्रकाश कुमार, महावीर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच