पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न

न्यूज11  भारत

चान्हों/डेस्क:  मांडर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चान्हों प्रखंड में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं कमिटियों की क्रमवार महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इन बैठकों में महिला प्रखंड कमिटी, आदिवासी कांग्रेस कमिटी, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमिटी, तथा अनुसूचित जाति कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए.

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान, तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातें रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए सुझाव प्रस्तुत किए.

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि “संगठन तभी मजबूत होगा, जब हर स्तर पर संवाद, सहभागिता और सक्रियता बनी रहे. कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनके मुद्दों को प्राथमिकता दें.”

बैठकें सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुईं, जिसमें सभी प्रकोष्ठों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक  महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका उरांव अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी अनुसूचित जनजाति प्रखंड अध्यक्ष चूमनू उरांव, अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम, साथ ही सभी मंच-मोर्चा के प्रखंड पदाधिकारी  उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कुटमू–सरईडीह मार्ग पर ध्वस्त पुलिया की मरम्मत, मनिका विधायक की पहल से पांच माह बाद शुरू हुई आवाजाही

संबंधित सामग्री

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

झारखंड

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त