जीवन ज्योति नर्सिंग होम मामला

ज्योति की मौत के मामले में जीवन ज्योति नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर प्रिया सिन्हा और पति डॉ राकेश कुमार पर FIR दर्ज

अविनाश ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़े-बड़े दावे करते हुए आईसीयू समेत तमाम आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया गया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ज्योति की मौत के मामले में जीवन ज्योति नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर प्रिया सिन्हा और पति डॉ राकेश कुमार पर FIR दर्ज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  दो प्रसूता और एक नवजात बच्चे की मौत मामले में जीवन ज्योति नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर प्रिया सिन्हा और उनके पति डॉ राकेश कुमार पर मामला दर्ज कराया गया है. गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के अमरोरा गांव की प्रसूता ज्योति कुमारी की मौत के मामले में शहर थाना में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह मामला जीवन ज्योति अस्पताल के संचालक डॉक्टर प्रिया सिन्हा और डॉक्टर राकेश कुमार के खिलाफ मृतका के पति अविनाश द्विवेदी द्वारा दर्ज कराया गया है. अविनाश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उनकी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था, तो अस्पताल प्रबंधन ने बड़े-बड़े दावे करते हुए यह भरोसा दिलाया था कि उनके यहां आईसीयू समेत तमाम आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हैं.

शिकायत के अनुसार, प्रसव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब अचानक ज्योति कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी, अस्पताल के भीतर कोई भी उन्नत जीवन रक्षक सुविधा या आपातकालीन प्रबंधन काम नहीं आया. समय पर उचित इलाज और चिकित्सीय सहायता न मिल पाने के कारण प्रसूता की मौत हो गई. इस दुखद और दर्दनाक स्थिति के बीच नवजात बच्ची की सुधि लेने वाला भी कोई नहीं था और उसे पूरे 24 घंटे तक बिना किसी चिकित्सीय देखरेख के छोड़ दिया गया. पीड़ित पति ने किसी तरह मशक्कत कर अपनी नवजात बच्ची को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के प्रयास से उसकी जान बचाई जा सकी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है तथा पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुट गई है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित पांकी रोड के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया था. दो प्रसूती और एक नवजात की मौत के बाद पलामू उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी, जिसकी औचक जांच में अस्पताल के भीतर भारी लापरवाही और केवल एक एएनएम के भरोसे मरीजों को छोड़े जाने का मामला सामने आया था. जांच रिपोर्ट में अस्पताल की लापरवाही की पुष्टि होने के बाद, प्रशिक्षु आईएएस ऋतिक मेहता, सदर एसडीओ संजय पांडे और लेस्लीगंज अंचल अधिकारी सह सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर शाम जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचकर उसे पूरी तरह सील कर दिया.

यह भी पढ़ें: रथ मेले से लौट रहे युवक की पल्सर बाइक चोरी, खलारी पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026