नगड़ी टोल प्लाजा में कर्मचारी के साथ मारपीट, मोबाइल और नकद लूटने का भी आरोप, वीडियो वायरल

नगड़ी टोल प्लाजा में कर्मचारी के साथ मारपीट, मोबाइल और नकद लूटने का भी आरोप, वीडियो वायरल

कर्मचारी दिलीप टोप्पो के साथ हुई मारपीट

नगड़ी टोल प्लाजा में कर्मचारी के साथ मारपीट मोबाइल और नकद लूटने का भी आरोप वीडियो वायरल 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
नगड़ी टोल प्लाजा में कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. पीड़ित कर्मचारी की पहचान दिलीप टोप्पो के रूप में हुई है.

आरोप है कि JH01ED1212 नंबर की गाड़ी से आए लोगों ने टोल भुगतान को लेकर विवाद के बाद कर्मचारी के साथ हाथापाई की. इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान पीड़ित कर्मचारी का मोबाइल फोन और नकद राशि लूटने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के बाद पीड़ित दिलीप टोप्पो ने मामले को लेकर नगड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि पूरी मारपीट की घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- राजमहल जेल में बंद कैदी मंसूर शेख ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत 
 
संबंधित सामग्री

क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

झारखंड

क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

पटना में ESMA लागू, रसोई गैस की कोई कमी नही

बिहार

पटना में ESMA लागू, रसोई गैस की कोई कमी नही

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

झारखंड

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित