घाघरा के आदर गांव के वन विभाग कार्यालय के पास हाथी का कहर, तीन गांवों में मचाया ...

घाघरा के आदर गांव के वन विभाग कार्यालय के पास हाथी का कहर, तीन गांवों में मचाया उत्पात, ग्रामीण भयभीत

घाघरा के आदर गांव के वन विभाग कार्यालय के पास हाथी का कहर तीन गांवों में मचाया उत्पात ग्रामीण भयभीत

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के आदर जमगाई और लफ़सर गांव में रविवार देर रात एक विशालकाय जंगली हाथी ने भारी उत्पाद मचाया. हाथी पहले जमगाई और लफ़सर गॉव पहुचा जहां दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके बाद बीते रात ही आदर गॉव पहुंचा जहां वन विभाग कार्यालय से मात्र 20 गज की दूरी पर स्थित में श्रीमाली बीज भंडार और रिया शू हाउस के दुकान के शटर तोड़ दिया और दुकान में रखे बीज भंडार धान बीज को चट कर गया.

इस घटना से दुकानदारों को हजारों रुपए की नुकसान हुआ.वही रात में हाथी के गर्जना और शटर  टुटने की आवाज को सुन ग्रामीणों में अफरा तफरी  मच गई. कई लोग घर से बाहर निकले और मिलकर हल्ला गुल्ला कर ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को भगाने का प्रयास किया गया.  हाथी धीरे-धीरे आदर गांव स्थित हाई स्कूल के टोंगरी होते हुए जंगल की ओर भाग गया.घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथी की गतिविधियों की निगरानी शुरू की वन कर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वह हाथी के पास न जाए और किसी भी स्थिति में उसे उकसाने का प्रयास न करें विभाग ने हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर लौटने के लिए रेस्क्यू अभियान भी शुरू किया.

हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं. इसके साथ ही लोगों को हाथी से दूर रहने और उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की वही कई गांव के ग्रामीण हाथी को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुट गई .इसके साथ ही लोगों में डर और भय का मौहल है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बिहार दौरा हुआ तय, 29 अक्टूबर को आयेंगे बिहार*

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.