न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के फिरायालाल चौक पर बीजेपी महानगर के तरफ से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया है. इसके पीछे की वजह यह है कि बीते दिन 6 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल गई हुई थी. उनके बंगाल आगमन पर टीएमसी पार्टी के कोई भी नेता समेत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर मौजूद नहीं रही. इस तरह से ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया. जिसे देखते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव समेत कई नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया. इस कार्यक्रम में मौके पर कई नेता मौजूद रहें.
यह भी पढ़ें: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों का किया गया एनकाउंटर