विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय में अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक द्वारा HPV वैक्सीन को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्राओं एवं अभिभावकों को वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उपाधीक्षक एस के रवि ने बताया कि HPV वैक्सीन 14 वर्ष तक की सभी बच्चियों को सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके सेवन से भविष्य में होने वाले गर्भाशय कैंसर से प्रभावी रूप से बचाव संभव है. उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन लेने के लिए बच्चियों के माता-पिता की सहमति आवश्यक है. साथ ही, पहचान के लिए आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश रंजन, आचार्य कुश जी पांडेय, राज कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, रणजीत कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार पाठक, बिभूति कुमार गुप्ता बीपीएम, प्रेम मणि सुधांशु प्रखंड लेखा प्रबंधक, सेलिना मिंज, अनुप्रिया मिंज एवं रेखा रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू